शुक्रवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 सामुदायिक भवन में नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. अपराह्न 12:30 बजे शिविर में नप कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित, मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि सजन कुमार सिह आदि मौजूद थे. यहां लोगों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी दी गई तथा टैक्स जमा करने के लिए जागरूक किया गया.