काको: सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज़िले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
दिनांक 5/02/2025 को सिविल सर्जन डॉ0 देवेंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो0 खालिद हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिकरिया एवं काको के सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के अमैन स्वास्थ्य उप केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेढ़सइया, स्वास्थ्य उप केंद्र मनियावा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीसराय का निरीक्षण किया।