नयाखेड़ा में सामुदायिक भवन की जमीन से हटाया अतिक्रमण, KDA ने कब्जे से कराई मुक्त
कोटा। बूंदी रोड स्थित नयाखेड़ा में सामुदायिक भवन के लिए आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने कार्रवाई की। गुरुवार को प्राधिकरण के अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और जमीन को कब्जे से मुक्त करवाया।
अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि सामुदायिक भवन की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा जमीन पर कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गई।
KDA ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Ladpura, Kota | Nov 19, 2026