कोटा में विज्ञान नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और एक एयरगन बरामद, आरोपियों से 10 लाख 48 हजार रुपए भी जब्त
कोटा। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस और एक एयरगन बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 48 हजार रुपए की नकदी भी जब्त की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त और नकदी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #KotaNews #KotaPolice #CrimeNews #VigyanNagar #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 20, 2026