मुरैना नगर: मुरैना: तेली पाड़े में बालक को बिल्ली ने काटा, माल गोदाम रोड पर 2 साल के बच्चे को बंदर ने काटा
गर्मी के सीजन में जानवर आक्रमक होता जा रहा है। ज्यादातर कुत्ते काटने के मरीज जिला अस्पताल में आ रहे है।आज शहर के तेली पाड़े में रहने वाले 11 साल के अयान को घर की पालतू बिल्ली ने काट लिया। दूसरी तरफ मालगोदाम रोड पर रहने वाले 2 साल के मासूम माधव को घर के बाहर खेलते समय बंदर ने काट लिया।दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया रेबीज के इंजेक्शन लगाए और घर भेज दिया।