मुरैना नगर: शहर में अलग-अलग जगहों पर आवारा कुत्तों ने 3 लोगों को काटकर किया घायल, जिला अस्पताल में हुआ उपचार
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।रविवार को मुरैना शहर के अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों को कुत्तों ने काट लिया है. डॉग बाइट के शिकार हुए सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।आज भैंसरोली गांव में,शहर के गणेशपुरा और सुभाष नगर में आवारा कुत्तों ने काट लिया जिससे तीनों घायल हो गए है।