मुरैना नगर: गोपालपुरा में बड़ा पाव बेचने वाले दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से एक साल से चल रहा था विवाद
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा की पाठक गली में रहने वाला बड़ा पाव बेचने वाला दुकानदार ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। पता चलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, सुसाइड नोट में क्या लिखा है पुलिस ने कुछ बताया नहीं है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बॉडी शव गृह भेज दी है,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।