मुरैना नगर: माल गोदाम रोड पर फरियादी से मारपीट कर बदमाशों ने रुपए और ई-रिक्शा लूटा, पुलिस ने नहीं की सुनवाई
स्टेशन थाना क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर मामूली बात पर फरियादी के साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे रुपए और ई रिक्शा को लेकर कुछ बदमाश भाग गए, फरियादी के द्वारा आवेदन भी दिया गया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। फरियादी अपने परिजनों के साथ स्टेशन थाने के चक्कर लगा रहा है।