मुरैना नगर: डबल हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर ने बक्सा चुराया, ₹75,000 नगदी और भगवान के वस्त्र चोरी, सिविल लाईन थाना पुलिस जांच कर रही है
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुवालाल का पुरा रेलवे लाइन के पास स्थित डबल हनुमान मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर पुजारी का एक बक्सा उठाकर ले गए।जिसमें 75 हजार नगद,दुर्गा मां और भगवान राम के दरबार के वस्त्र एवं साड़ियां भरी हुई थी।चोरी की घटना के बाद पुजारी द्वारा सिविल लाइन थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है l हनुमान जी के भक्तों में आक्रोश है।