मुरैना नगर: जिला अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मरीज़ों का इलाज, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना में बीती शाम आंधी आने की वजह से जिला अस्पताल की बिजली गुल होने से लैब सहित इमरजेंसी कक्ष में अंधेरा हो गया।यहाँ ड्यूटी पर पदस्थ डॉक्टर्स मोबाइल फोन की टॉर्च के सहारे मरीजों का इलाज करते हुए नजर आए।इसी प्रकार अस्पताल की लैब में भी अंधेरा रहा,मोबाईल टॉर्च से डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज करते हुए का वीडियो बनाकर शोसल मिडिया पर वायरल कर दिया।