खरखौदा: हलालपुर गांव के दादा देशराज स्टेडियम में 26 वां विशाल कुश्ती दंगल आयोजित,पहलवानों ने दिखाया दमखम
हलालपुर गांव के दादा देशराज स्टेडियम में स्वर्गीय ओलंपियन पहलवान धर्मवीर की याद में 26 वा विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इस दंगल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश नांदल, महाबली सतपाल, शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र संधू थे।60किलोग्राम भारवर्ग में अमित ने पहला स्थान प्राप्त किया।