खरखौदा: खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में एक मोटरसाइकिल सवार महिला का पर्स छीनकर हुआ फरार , जांच में जुटी पुलिस
प्रताप कॉलोनी में एक मोटरसाइकिल सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला उमा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि सेठी हस्पताल खरखौदा में वह कैशियर के पद पर कार्य करती हैं और किराए के मकान में प्रताप कालोनी में रहती है। वह शाम के करीब 7:15 बजे अपनी ड्यूटी करके घर जा रही थी। इसी दौरान जब वह प्रताप स्कूल के गेट नंबर -1 के पास पहुँची तो यह घटना घटित हुई।