खरखौदा: हलालपुर गांव में पशुपालन की भैंस व कटिया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हलालपुर गांव में चोरों ने एक पशुपालक की भैंस व कटिया को चोरी कर लिया है। सतीश कुमार ने बताया कि वह अपने घेर में तीन भैंस व एक कटिया बांधकर पास में बने कमरे में सो गया था। रात्रि के समय उसने पशुओं के चलने की आवाज सुनाई दी। उसने कमरे से बाहर आकर देखा तो उसके पशु चोरी हो गए थे। खरखौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।