प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
.......................
आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों /कर्मियों के साथ सतर्कता शपथ दिलायी गयी ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुशासन की स्थापना तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए प्रत्येक लोक सेवक की निष्ठा, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण अत्यंत आवश्यक है।
सतर्कता शपथ के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। वे अपने सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करेंगे तथा सदैव जनहित को सर्वोपरि रखेंगे।
सभी ने यह भी संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में न तो स्वयं संलिप्त होंगे और न ही उसका किसी प्रकार से समर्थन करेंगे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
51 views | Nalanda, Bihar | Jul 3, 2026