Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ..................... आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत केशोपुर तटबंध का बाढ़ निरोधी तैयारियों की स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ निरोधी कार्यों एवं मानसून पूर्व की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा विगत वर्ष आई बाढ़, प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा इस वर्ष की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर सैंड बैग (बालू भरे बोरों) की संख्या शीघ्र बढ़ाई जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक संख्या में मजदूरों की पूर्व से ही पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तटबंधों पर निरंतर गश्ती (Patrolling) कराते रहने का भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की क्षति अथवा असामान्य गतिविधि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ निरोधी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह तैयार रहें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा श्रीमती रश्मि कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इस्लामपुर श्री कुमार ऋषिराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकंगरसराय श्रीमती प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय श्री विवेक कुमार तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय श्री वाल्मीकि प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Vijay Kumar Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

40 views | Nalanda, Bihar | Jul 3, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
.......................
आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों /कर्मियों के साथ सतर्कता शपथ दिलायी गयी ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुशासन की स्थापना तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए प्रत्येक लोक सेवक की निष्ठा, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण अत्यंत आवश्यक है।

सतर्कता शपथ के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। वे अपने सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करेंगे तथा सदैव जनहित को सर्वोपरि रखेंगे।

सभी ने यह भी संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में न तो स्वयं संलिप्त होंगे और न ही उसका किसी प्रकार से समर्थन करेंगे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ....................... आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्री रंजन कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों /कर्मियों के साथ सतर्कता शपथ दिलायी गयी । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुशासन की स्थापना तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए प्रत्येक लोक सेवक की निष्ठा, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण अत्यंत आवश्यक है। सतर्कता शपथ के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे। वे अपने सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन करेंगे तथा सदैव जनहित को सर्वोपरि रखेंगे। सभी ने यह भी संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में न तो स्वयं संलिप्त होंगे और न ही उसका किसी प्रकार से समर्थन करेंगे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 3, 2026

जंतर-मंतर  भूख हड़ताल का पांचवा दिन है। भाकपा- माले राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का संबोधन ।

जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पांचवा दिन है। भाकपा- माले राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का संबोधन ।

Bihar, Nalanda | Jul 3, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
..........................

आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में संभावित अर्बन फ्लडिंग (Urban Flooding), जलजमाव, यातायात बाधित होने की स्थिति तथा लगातार बढ़ते सड़क जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

शहर में ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन को जाम का एक प्रमुख कारण बताते हुए जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा का परिचालन निर्धारित रूट के अनुसार कराने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक रूट निर्धारण, चिन्हांकन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

रामचंद्रपुर, मछली मंडी, मामू-भगिना मोड़, अंबेर चौक, हॉस्पिटल मोड़ एवं भैंसासुर मोड़ को अत्यधिक संवेदनशील एवं जाम प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए इन सभी स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग यातायात के लिए सुनिश्चित किया जाए।

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जाम प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों (हॉटस्पॉट) को चिन्हित कर वहां दो शिफ्टों में होमगार्ड एवं पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखें।

भागनबीघा–नूरसराय–चंडी रोड पर वाहनों के तेज गति से परिचालन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। 

भैंसासुर से समाहरणालय तथा एतवारी बाजार क्षेत्र में स्थित चिकित्सकों एवं विभिन्न क्लीनिक संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनके यहां आने वाले रोगियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, इसलिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए।

इसके अतिरिक्त खंदकपर रेलवे क्रॉसिंग के समीप यातायात को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डिवाइडर निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों का आवागमन नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, यातायात शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Damodar Rawat 
Transport Department, Government of
#BiharTransportDept
#RoadSafetyAwareness
#TrafficSafety
#सुरक्षित_यात्रा
#यातायात_सुरक्षा

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। .......................... आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में संभावित अर्बन फ्लडिंग (Urban Flooding), जलजमाव, यातायात बाधित होने की स्थिति तथा लगातार बढ़ते सड़क जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। शहर में ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन को जाम का एक प्रमुख कारण बताते हुए जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा का परिचालन निर्धारित रूट के अनुसार कराने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यक रूट निर्धारण, चिन्हांकन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। रामचंद्रपुर, मछली मंडी, मामू-भगिना मोड़, अंबेर चौक, हॉस्पिटल मोड़ एवं भैंसासुर मोड़ को अत्यधिक संवेदनशील एवं जाम प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित करते हुए इन सभी स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग यातायात के लिए सुनिश्चित किया जाए। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जाम प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों (हॉटस्पॉट) को चिन्हित कर वहां दो शिफ्टों में होमगार्ड एवं पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित स्थानों पर नियमित निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखें। भागनबीघा–नूरसराय–चंडी रोड पर वाहनों के तेज गति से परिचालन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। भैंसासुर से समाहरणालय तथा एतवारी बाजार क्षेत्र में स्थित चिकित्सकों एवं विभिन्न क्लीनिक संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनके यहां आने वाले रोगियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, इसलिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाए। इसके अतिरिक्त खंदकपर रेलवे क्रॉसिंग के समीप यातायात को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डिवाइडर निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि वाहनों का आवागमन नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, यातायात शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Damodar Rawat Transport Department, Government of #BiharTransportDept #RoadSafetyAwareness #TrafficSafety #सुरक्षित_यात्रा #यातायात_सुरक्षा

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................
आज दिनांक- 2 जुलाई 2026 श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। 

इसके लिए दिनांक 03 जुलाई 2026 से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, निश्चय मित्र योजना तथा फूड बास्केट वितरण सहित सभी निर्धारित संकेतकों (Indicators) में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। इन सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेंगे तथा स्क्रीनिंग कार्य का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।
समुदाय स्तर पर विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि जन-जागरूकता एवं अधिकाधिक लोगों को स्क्रीनिंग हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण कर संभावित टीबी रोगियों एवं टीबी रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों (TB Contacts) की पहचान करते हुए उन्हें स्क्रीनिंग केन्द्रों तक लाने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

कल  से "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों से चलंत चिकित्सा दल को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा।

निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन कम-से-कम 150 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग करेगा। 

इस अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान करना तथा नालन्दा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्राप्त करना है।

जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रतिदिन का टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार: —

1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 535 TB स्क्रीनिंग
2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 385 TB स्क्रीनिंग
3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 490 TB स्क्रीनिंग
4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 520 TB स्क्रीनिंग
5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग
7. बेन प्रखंड अंतर्गत 595 TB स्क्रीनिंग
8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 730 TB स्क्रीनिंग
9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग
10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 745 TB स्क्रीनिंग
12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग
13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 430 TB स्क्रीनिंग
14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 655TB स्क्रीनिंग
15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 790 TB स्क्रीनिंग
16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 955 TB स्क्रीनिंग
17. हिलसा  प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग
19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 675 TB स्क्रीनिंग
20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 1010 TB स्क्रीनिंग

इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्रतिदिन कुल 12,785 टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि नालन्दा जिला "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सके।

इस अवसर पर बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Nishant Kumar - निशांत कुमार 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ...................... आज दिनांक- 2 जुलाई 2026 श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में 100 प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। इसके लिए दिनांक 03 जुलाई 2026 से जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT), डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, निश्चय मित्र योजना तथा फूड बास्केट वितरण सहित सभी निर्धारित संकेतकों (Indicators) में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। इन सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, जीविका के प्रखंड प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी करेंगे तथा स्क्रीनिंग कार्य का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। समुदाय स्तर पर विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जीविका दीदियां, कृषि सलाहकार तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि जन-जागरूकता एवं अधिकाधिक लोगों को स्क्रीनिंग हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भ्रमण कर संभावित टीबी रोगियों एवं टीबी रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों (TB Contacts) की पहचान करते हुए उन्हें स्क्रीनिंग केन्द्रों तक लाने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। कल से "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालयों से चलंत चिकित्सा दल को हरी झंडी दिखाकर फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक चलंत चिकित्सा दल प्रतिदिन कम-से-कम 150 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग करेगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना, टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान करना तथा नालन्दा जिले को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक प्राप्त करना है। जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रतिदिन का टीबी स्क्रीनिंग लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार: — 1. सरमेरा प्रखंड अंतर्गत 535 TB स्क्रीनिंग 2. कतरीसराय प्रखंड अंतर्गत 385 TB स्क्रीनिंग 3. बिंद प्रखंड अंतर्गत 490 TB स्क्रीनिंग 4. नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत 520 TB स्क्रीनिंग 5. सिलाव प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग 6. चंडी प्रखंड अंतर्गत 625 TB स्क्रीनिंग 7. बेन प्रखंड अंतर्गत 595 TB स्क्रीनिंग 8. अस्थावां प्रखंड अंतर्गत 730 TB स्क्रीनिंग 9. राजगीर प्रखंड अंतर्गत 550 TB स्क्रीनिंग 10. करायपरसुराय प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग 11. नूरसराय प्रखंड अंतर्गत 745 TB स्क्रीनिंग 12. परवलपुर प्रखंड अंतर्गत 460 TB स्क्रीनिंग 13. थरथरी प्रखंड अंतर्गत 430 TB स्क्रीनिंग 14. रहुई प्रखंड अंतर्गत 655TB स्क्रीनिंग 15. एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत 790 TB स्क्रीनिंग 16. इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत 955 TB स्क्रीनिंग 17. हिलसा प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग 18. हरनौत प्रखंड अंतर्गत 755 TB स्क्रीनिंग 19. गिरियक प्रखंड अंतर्गत 675 TB स्क्रीनिंग 20. बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत 1010 TB स्क्रीनिंग इस प्रकार नालन्दा जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्रतिदिन कुल 12,785 टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि नालन्दा जिला "टी.बी. मुक्त भारत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सके। इस अवसर पर बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Nishant Kumar - निशांत कुमार Bihar Health Department State Health Society, Bihar राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

Nalanda, Bihar | Jul 2, 2026

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ..................... आज दिनांक- 3 जुलाई 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी नालन्दा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत केशोपुर तटबंध का बाढ़ निरोधी तैयारियों की स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ निरोधी कार्यों एवं मानसून पूर्व की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल द्वारा विगत वर्ष आई बाढ़, प्रभावित क्षेत्रों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा इस वर्ष की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थलों पर सैंड बैग (बालू भरे बोरों) की संख्या शीघ्र बढ़ाई जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके। उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक संख्या में मजदूरों की पूर्व से ही पहचान एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तटबंधों पर निरंतर गश्ती (Patrolling) कराते रहने का भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की क्षति अथवा असामान्य गतिविधि की सूचना समय पर प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ निरोधी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तरह तैयार रहें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा श्री अमित कुमार पटेल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा श्रीमती रश्मि कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इस्लामपुर श्री कुमार ऋषिराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकंगरसराय श्रीमती प्रियंका कुमारी, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय श्री विवेक कुमार तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय श्री वाल्मीकि प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Vijay Kumar Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar - Nalanda News