जमुई: मटिया के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 मटिया के पास मंगलवार की शाम 5 बजे बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मड़ैया गांव निवासी मुनेश्वर मुरमुर का पुत्र दिनेश मुरमुर के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि वह पाड़ों गांव से अपने घर जा रहा था। तभी मटिया के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।