जमुई: अम्बा गांव के पास एक बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक पर सवार मां और पुत्र घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 अंबा गांव के पास मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बाइक पीछे से दूसरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दूसरे बाइक पर सवार मां और पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल मां और पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों मां और पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।