जमुई: इंदपे गांव में घर के दरवाजे के पास खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 इंदपे स्थित घर के दरवाजा के पास मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे खेल रहे शिवकिशोर मांझी के एक वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार पर आवारा कुत्ता ने जानलेवा हमला कर दिया। जबतक परिवार वाले बच्चे को बचाते तबतक काट कर कुत्ता ने बच्चे को लहूलुहान कर दिया। उंसके बाद मां व अन्य परिवार वालों द्वारा रणवीर कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. द्वारा इलाज किया जा रहा है।