जमुई: सबलबीघा गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 सबलबीघा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रही महिला बुरी तरह घायल हो गई। उंसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सोमवार की रात 9:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान नवादा जिले के उखरिया गांव निवासी रेखा देवी के रूप ने हुई है।