जमुई: UDID कार्ड बनवाने के लिए सदर अस्पताल में तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर के दूसरे दिन 132 दिव्यांगों की हुई जांच
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 जिलाधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर के दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00बजे तक दिव्यांगजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के विभिन्न प्रखंडों से दिव्यांग पहुंचकर UDID कार्ड बनवाने के लिए जांच की प्रक्रिया पूरी की।