सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया कॉलेज के भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण
Seoni, Seoni | Sep 11, 2026 सिवनी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधायक निधि से निर्मित भव्य मुख्य द्वार का लोकार्पण विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया। शुक्रवार को इस दौरान उन्होंने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और कॉलेज की गरिमा का प्रतीक बताया। विधायक ने कॉलेज परिसर में मार्ग निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।