माण्डल: छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया बचाव
भीलवाड़ा :- छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे।