हज़ारीबाग: हजारीबाग टॉल प्लाजा NH पर दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बच्चे की मौत
हजारीबाग रांची-पटना NH पर सिरसी गांव के पास टोल प्लाजा के निकट इलाज के लिए अस्पताल जा रहे दंपत्ति और नवजात सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें मां और नवजात की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं और निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर इचाक के सीईओ और थाना प्रभारी पहुंचे, समझाने के बाद जाम हटा।