हजारीबाग पुलिस ने NH-33 स्थित 6 होटलों में छापेमारी कर 30 जोड़ों को पकड़ा और परिजनों को सौंप दिया। 17 होटल संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा सभी होटल सील कर दिए गए। एसपी अंजनी अंजन ने चेतावनी दी कि अवैध धंधे में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।