हज़ारीबाग: हजारीबाग NH पर भीषण सड़क हादसे में नवजात और मौसी की मौत, पिता गंभीर
हजारीबाग में रांची–पटना NH पर सिरसी गांव के पास बड़ा हादसा हुआ। इलाज के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी को मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नवजात और मौसी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी चालक फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को 2 घंटे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।