घाटमपुर: दुर्गा मोड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, घटना के 165 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सजेती थाना क्षेत्र के दुर्गा मोड़ के पास अपने बेटे के साथ घर जा रही कमलेश कुमारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 अक्टूबर 2024 को मौत हो गई थी।मृतका के पति ने घटना के 165 दिन बाद सजेती थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।थाना प्रभारी ने बुधवार रात 11:00 बजे बताया की मृतका के पति का कहना है कि वह भूलवश मुकदमा नहीं लिखा पाया था मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।