महसी: रामपुर धोबियाहार में भूमिहीन व्यक्ति का काट दिया गया राशन कार्ड, पीड़ित ने डीएसओ को लिखा शिकायती पत्र।
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार निवासी दुःख हारन ने शनिवार को डीएसओ को शिकायती पत्र लिखकर बताया है, कि दो यूनिट का राशन कार्ड बना हुआ था। जिसे काटकर समाप्त कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक भी विसवा जमीन नहीं है। बावजूद इसके मनमानी तरीके से राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया। पीड़ित ने डीएसओ से पुनः कार्ड बनवाए जाने की मांग की है।