महसी: बलवापुर चौराहे से दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
रामगांव थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को शनिवार शाम बलवापुर चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि सी. पी. चन्द्र उर्फ कृष्णकुमार पुत्र उक्खन उर्फ राम प्रसाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासी बिशुनापुर दाखिला जब्दी को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सुरेश यादव, शैलेन्द्र यादव ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।।