टीकमगढ़: इमलाना गांव के समीप 4 पहिया वाहन की टक्कर से दो महिलाएँ व दो बच्चे हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के इमलाना गांव के पास दो महिला और दो बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। परिजन ने बताया कि दो महिलाएं अपने बच्चों और परिजन शख्स के साथ बाइक से कछयाखेरा गांव से डारगुवा गांव जा रहीं थी, रास्ते में इमलाना गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए।