टीकमगढ़: नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए न्यायालय परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायधीशों की बैठक आयोजित
10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में वीसी के माध्यम से न्यायाधीशगणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास मौजूद रही। जिला न्यायाधीश द्वारा बैठक में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु चर्चा की गई।