नावकोठी: रजाकपुर पंचायत के डुमरिया में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन,124 मरीजों ने आंख से संबंधित बीमारियों का कराया इलाज
रजाकपुर पंचायत के डुमरिया में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 124 मरीज का आंख से संबंधित बीमारियों का इलाज किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनीश प्रकाश ने इस अवसर पर बताया कि आंखों का लाल होना आंख से पानी गिरना मोतियाबिंद आदि की जांच की गई।उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों की जांच करना आवश्यक है। मरीजों को मुफ्त दवा का वितरण किया गया।