सहजनवा: ढढ़ौना गांव में दो घरों से लाखों की चोरी, एक घर में नवंबर में बेटी की शादी की तैयारी थी
खजनी थाना क्षेत्र के ढढौना गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इन वारदातों में लाखों रुपये नकद और जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। एक पीड़ित परिवार में नवंबर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। गांव निवासी राममिलन निषाद के घर में चोरों ने दरवाजे का ताला काटकर प्रवेश किया