UGC के नए कानून के विरोध में कुलदीप गौर ने उठाई आवाज, बोले- वापस लिया जाए काला कानून
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
जालौन। UGC के नए कानून को लेकर सामान्य वर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से विरोध जताया गया। कुलदीप गौर ने कहा कि यह कानून समाज में समानता की भावना को प्रभावित करने के साथ ही लोगों के बीच वैचारिक दूरी और सामाजिक खाई पैदा करने का काम कर सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करती है, लेकिन ऐसे कानून समाज में विभाजन की स्थिति पैदा कर सकते हैं। कुलदीप गौर ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कानून पर पुनर्विचार करते हुए इसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता सभी समाजों को साथ लेकर चलने की उम्मीद के साथ सरकार को समर्थन देती है।
#Jalaun #KuldeepGaur #UGC #UGCLaw #GeneralCategory #SocialJustice #Equality #PublicVoice #Government #BJP #orai #NarendraModi #UttarPradesh #JalaunNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #SocialUnity #CommonPeople #NewsUpdate
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026