डुमरांव: डुमरांव में चोरी के 24 लोहे के गाटर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, बाइक भी जब्त
Dumraon, Buxar | Sep 15, 2026 डुमरांव पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान से चोरी हुए लोहे के 24 गाटर बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीष कुमार और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है।