पैठाणी में नायर नदी में बही महिला, तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग
पौड़ी। पैठाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला का पैर फिसलने के बाद नायर नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला नदी की तेज धारा में बह गई, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी किनारे सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। महिला की तलाश में नदी के आसपास के संभावित स्थानों को खंगाला जा रहा है, वहीं एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और खोज अभियान लगातार जारी है।
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026