#कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: कोल्हू नदी में मां-बेटी बही, दोनों के शव बरामद
कोटद्वार क्षेत्र में मंगलवार को कोल्हू नदी पार करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। सिगड़ी निवासी सद्दाम अपनी पत्नी जेनम (25) और करीब डेढ़ से दो वर्ष की बेटी आफिया के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। नदी पार करते समय संतुलन बिगड़ने से जेनम और मासूम आफिया तेज बहाव में बह गए।
हादसे में सद्दाम किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन मां-बेटी की जान नहीं बच सकी। सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। 😢
#Kotdwar #PauriGarhwal #Uttarakhand #कोटद्वार #हादसा #कोल्हूनदी #दुखद
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026