Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhandhulchal
Pauri, Garhwal
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
भरसार विवि में छात्रा की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन। पौड़ी। भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य और छात्रावास व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने वार्डन और डिस्पेंसरी के फार्मासिस्ट को हटाने के साथ ही 24 घंटे स्वास्थ्य व आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद शोकसभा तक नहीं हुई और सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहीं।
Pauri, Garhwal | Sep 2, 2026
जिला पंचायत बैठक में जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंतुरा ने रखी अपने क्षेत्र की समस्या।
Pauri, Garhwal | Sep 2, 2026
#बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर 😭 बड़ेथ की बेटी और पल्ली की बहू आशा नेगी जी के निधन की दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। पैठाणी पुल से नदी में गिरने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी, जिसके बाद उनका शव सांकरसैण से बरामद किया गया। सुबह सोशल मीडिया पर साझा की गई उनकी आखिरी फेसबुक स्टोरी अब परिवार और परिचितों के लिए एक बेहद भावुक कर देने वाली याद बनकर रह गई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏💐
Pauri, Garhwal | Sep 2, 2026
पैठाणी में नायर नदी में बही महिला, तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग पौड़ी। पैठाणी क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला का पैर फिसलने के बाद नायर नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला नदी की तेज धारा में बह गई, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी किनारे सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। महिला की तलाश में नदी के आसपास के संभावित स्थानों को खंगाला जा रहा है, वहीं एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और खोज अभियान लगातार जारी है।
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026
कोटद्वार में नदी का कहर: मां की गोद से छूटी डेढ़ साल की मासूम, बचाने कूदी मां भी बही
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026
#कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: कोल्हू नदी में मां-बेटी बही, दोनों के शव बरामद कोटद्वार क्षेत्र में मंगलवार को कोल्हू नदी पार करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। सिगड़ी निवासी सद्दाम अपनी पत्नी जेनम (25) और करीब डेढ़ से दो वर्ष की बेटी आफिया के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। नदी पार करते समय संतुलन बिगड़ने से जेनम और मासूम आफिया तेज बहाव में बह गए। हादसे में सद्दाम किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन मां-बेटी की जान नहीं बच सकी। सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। 😢 #Kotdwar #PauriGarhwal #Uttarakhand #कोटद्वार #हादसा #कोल्हूनदी #दुखद
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026
उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के बाद अब प्रधान संगठन भी डीएम कार्यालय पहुंचे सुने क्या बोला संगठन
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में सचिवालय कूच किया। कार्यकर्ता सचिवालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
Pauri, Garhwal | Sep 1, 2026