बगहा: होली में दो दिन चलेगी रक्सौल-आनन्द विहार साप्ताहिक गाड़ी, दिल्ली से रात में पहुंचेगी बगहा
होली में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रक्सौल से 24 और 31 मार्च को और आनन्द विहार टर्मिनल से 25 मार्च और 1 अप्रैल को दो फेरो के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी 05531 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष बनकर चलेगी।