बगहा नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि को लेकर अखंड अष्टयाम व भंडारा की विधिवत शुरुआत की गई। अष्टयाम की शुरुआत से पहले गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं व अन्य श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप से एनएच 727 होते हुए गंडक तट तक परिभ्रमण किया ।