बगहा: नारायणापुर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दंगल का विधायक राम सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बगहा में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के नारायणापुर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दंगल में बतौर अतिथि बगहा विधायक राम सिंह ने फीता काट व दो पहलवानों को हाथ मिलाकर दंगल का उद्घाटन किया। दरअसल, नगर के लोगों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष दंगल का आयोजन किया जाता है।