बगहा: बगहा के एक विद्यालय के मध्यान भोजन में मिली गड़बड़ी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पठखौली कन्या में मध्याह्न भोजन में कुछ गड़बड़ी मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल एक एनजीओ की और से स्कूल में मध्याह्न भोजन पहुंचाया जाता है। गुरुवार को जब खाना आया तो चावल में घुन मिला। इसके बाद बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया। इस दौरान खाना लेकर आए कर्मी खाना वापस लेने से मना कर रहे थे।