बगहा: बगहा में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को किया गया सील
बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चार नर्सिंग होम और एक निजी क्लिनिक का जांच किया गया। विभागीय स्तर से किए गए कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित संस्थानों के संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है। जांच में एक अवैध नर्सिंग होम में तीन मरीज क्रिटिकल कंडीशन में मिले। जिसमें एक महिला मरीज को ऑपरेशन के दौरान में पाया गया।