कोचस: नगर कार्यपालक पदाधिकारी कोचस के स्थानांतरण के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, नए ने किया पदभार ग्रहण
Kochas, Rohtas | Jul 6, 2024 कोचस नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी श्याम नंदन प्रसाद का स्थानांतरण होने के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं नए कार्यपालक पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने योगदान दिया है। इस दौरान तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी को अंग वस्त्र एवं फुल माला के साथ कार्यालय कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने विदाई दी।