कोचस: डाक बंगला बाजार कोचस से खरीदारी करने आए एक युवक की बाइक हुई चोरी, थाने में हुआ प्राथमिकी दर्ज पुलिस जांच में जुटी
Kochas, Rohtas | Jul 5, 2024 कोचस नगर पंचायत के डाक बंगला बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आए बरहुती कला गांव के नीतीश कुमार की बाइक की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। इस मामले में युवक के द्वारा कोचस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।