कोचस: नगर पंचायत कोचस के वार्ड नंबर 7 में नाली गली नहीं होने के कारण लोग परेशान, सांकेतिक तौर पर किया प्रदर्शन
Kochas, Rohtas | Jul 7, 2024 कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में नाली गली नहीं होने के कारण वहां के स्थानीय लोग काफी परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से यहां रह रहे हैं लेकिन नगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण आज तक नाली गली का निर्माण नहीं हुआ। जिसके कारण बरसात के दिनों में कीचड़ में आने जाने का मजबूर है। जिससे काफी परेशानी होती है।