उदवंत नगर: कारीसाथ में दीपावली की रात डंका बजाने पर हुई चाकूबाजी, दो लोग हुए जख्मी
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत करीसाथ गांव में रविवार की देर शाम दीपावली के दौरान डंका बजाने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डंका बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर