उदवंत नगर: बेकाबू ट्रैक्टर बना मौत का पहिया, पीयनीय पुल के पास दर्दनाक हादसा, चालक की मौके पर हुई मौत
आरा–अरवल सहार पथ पर पीयनीय पुल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रण के कारण ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बुधराम राम के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।