मुगलसराय: मुगलसराय कैंप कार्यालय में सब्जी मंडी निर्माण की मांग पर विधायक रमेश जायसवाल का सम्मान, सोनकर समाज ने किया समर्थन
मुगलसराय कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सब्जी मंडी संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सब्जी मंडी निर्माण की मांग को लेकर पहल करने पर विधायक रमेश जायसवाल का सोमवार शाम करीब 4 बजे माल्यार्पण कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। सब्जी मंडी संघ के लोगों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री से मंडी निर्माण की मांग उठाए जाने से व्यापारी वर्ग में उत्साह है।