ब्रह्मपुर: ढाबी गांव में सड़क न बनने और गंगा कटाव के खतरे से लोग परेशान, सांसद-विधायक के प्रति नाराजगी
ढाबी गांव में आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और जलजमाव से बदहाल हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है।