घुवारा: भगवा के ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने की चेतावनी
भगवा के ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 के छात्र नीरज लोधी के पैर में चोट लगने के मामले में जिला शिक्षा केंद्र ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रबंधन की लापरवाही सहित कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। स्कूल के 120 छात्रों में से 99 का एजुकेशन पोर्टल पर नामांकन और 67 छात्रों का आधार अपडेट होना बताया गया है।